दरभंगा में एक बार फिर चली गोली कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप
दरभंगा में एक बार फिर चली गोली कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप
ब्यूरो रिपोर्ट एम राजा दरभंगा।बिहार
दरभंगा । बेंता ओपी क्षेत्र अंतर्गत अल्लपट्टी मोहल्ला में प्रॉपर्टी डीलर रोहित कुमार झा पर गोली चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि जख्मी और हमलावर दोनो एक-दूसरे के दोस्त हैं। हालांकि, गोली चलाने वालों से रोहित कुछ सीनियर हैं। सभी का साथ में उठना-बैठना होता था और धंधे में साथ होता था। किसी भी एक के साथ व्यवधान उत्पन्न होने पर सभी एकजुटता का परिचय दिया करते थे। लेकिन, इस टीम के बीच एक महिला का इंट्री हुई और पूरी टीम दो भागों में बंट गई। बताया जाता है कि इस गोलीबारी घटना के पीछे एक भाभी की अहम भूमिका है। बाबू साहब कॉलोनी के आस-पास रहने वाली एक महिला को राघव राय भाभी कहता है। इस बीच उस महिला से रोहित की बातचीत होने लगी। जो राघव को रास नहीं आई। वह बार-बार रोहित को बात करने से मना कर रहा था। रोहित ने बात भी मान ली। लेकिन, इस बीच वह एक दिन फिर भाभी से बात कर लिया।इसके बाद राघव ने रोहित के घर पर फोन किया और उसके भांजी और भतीजी को भद्दी-भद्दी गाली दी। इससे रोहित बोखला गया और राघव की खोजकर धुनाई कर दी। इससे बौखला कर राघव ने उसे मारने का प्लान बनाया। इसके बाद अपने साथियों के सहारे घटना को अंजाम दे दिया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। जिसे पुलिस खंगालने में जुटी हुई है।