April 23, 2024

दरभंगा – डिस्टेन्स के कर्मचारी पर जदयू नेता द्वारा हाथ चलाने की आइसा ने की निंदा

0

दरभंगा – डिस्टेन्स के कर्मचारी पर जदयू नेता द्वारा हाथ चलाने की आइसा ने की निंदा

न्यूज़ डेस्क। डीबीएन न्यूज़
दरभंगा ,बिहार
11 january 19

★विनोद चौधरी की बर्खास्तगी की मांग पर आइसा कल करेगा प्रतिवाद★

दरभंगा – डिस्टेन्स एडुकेशन के कर्मी प्रमोद दास पर जदयू विधान पार्षद विनोद चौधरी द्वारा गाली गलौज व हाथ चलाने की घटना की आइसा ने निंदा की है।
आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, सामाजिक विज्ञान संकाय से विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मयंक कुमार यादव, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, जिला सचिव विशाल माझी ने एक प्रेस विज्ञपति जारी करते हुए कहा कि कर्मचारी पर हाथ चलाने वाले प्रोफेसर विनोद चौधरी को अभिलम्भ बर्खास्त करने की मांग वीसी से की है। आइसा नेताओ ने कहा कि डिस्टेन्स डायरेक्टर के सामने में जदयू नेता सह प्रोफेसर द्वारा हाथ चलाया गया। आइसा नेताओ ने मांग किया कि विनोद चौधरी के साथ-साथ डिस्टेन्स डायरेक्टर को भी बर्खास्त करने की मांग की। अगर दोनों को बर्खास्त नही किया जाता है तो आइसा कर्मचारी आंदोलन के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए आंदोलन तेज करने का आवाहन किया है। आइसा ने कर्मचारी के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए कल प्रतिवाद मार्च की घोषणा किया है।

प्रिंस राज-जिला अध्यक्ष, आइसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *