May 2, 2024

Darbhanga News : सड़क दुर्घटना में धमूआरा के विजय मुखिया और सुहथ के देवदास की हुई मौत,लोगों की उमड़ी जन सैलाब

0

Darbhanga News : सड़क दुर्घटना में धमूआरा के विजय मुखिया और सुहथ के देवदास की हुई मौत। लोगों की उमड़ी जन सैलाब

अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के धमुआरा गांव निवासी स्थानीय मछुआ सोसायटी के मंत्री सह वीआईपी के विधान सभा प्रभारी विजय मुखिया(41) एवं सुहथ गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा नेता गंगा प्रसाद उर्फ देवदास मुखिया(57) की निधन गुरुवार की अहले सुबह पटना जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बोचहा थाना क्षेत्र के मझौली गांव के निकट बांस लदी खड़े ट्रैक्टर में चालक का संतुलन खोने के कारण पीछे से जोड़दार आवाज के साथ ठोकड़ लगने से घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि तीन गंभीर को स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज चल रही है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों गांव में मातमी सन्नाटा छा गई।
बताया जाता है कि मृतक विजय मुखिया अपने साली के बीमार पुत्र का इलाज कराने के लिए अपने निजी स्कॉर्पियो से करीब दो बजे रात में घर से निकला था। वह पहले सुहथ में दूसरे मृतक देवदास मुखिया को साथ किया। फिर साली के घर गया जहां साली व उसकी बीमार पुत्र साथ हुए। वहां से बथिया गांव पहुंचकर होनेवाले समधी एवं वीआईपी नेता शिवजी मुखिया को साथ कर विदेश्वर स्थान-सकरी होते हुए पटना के लिए निकला था। बीमार लड़के की इलाज कराकर जान बचाने के लिए जानेवाले मृतकों को क्या पता कि वह स्वयं अपना जान गंवाने जा रहा है। ईश्वर को शायद उसके द्वारा जरूरतमंदों को की जानेवाली सेवा मंजूर नहीं था।
सुबह करीब पांच बज रहे थे। अचानक सड़क किनारे पहले से बांस लदे पलटी हुई ट्रैक्टर से जाकर जोड़ादार आवाज के साथ टकड़ा गई। जिसमें दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल ही दौड़कर बांकि लोगों को बाहर किया। घटना में मृतक विजय मुखिया की साली, साली का बीमार पुत्र, ससुर और होनेवाला दामाद का छोटा भाई भी जख्मी हुआ। जबकि चालक मो. अनवारूल और होनेवाला समधी शिवजी मुखिया सामान्य चोटिल हुए। जिसमें मृतक विजय की साली और साली के पुत्र का गंभीर स्थिति में मुजफ्फरपुर के वेदांता अस्पताल में इलाज चल रही है। घटना का कारण सुबह के सुहावनी हवा से चालक का आंख लगने की संभावना को बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही दोनों गांव से परिजन मुजफ्फरपुर के लिए निकले। शाम करीब पांच बजे में लाश का घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। देखनेवालों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था, जिसे लोग संभालने की अथक प्रयास करने में जुटे थे। आनन फानन में लाश का अंतिम संस्कार किया गया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में दोनों मृतक के अलावा विजय मुखिया की साली, साली का बीमार पुत्र, ससुर, होनेवाला समधी शिवजी मुखिया और उसका एक पुत्र के अलावा चालक अनवारुल को मिलाकर कुल आठ व्यक्ति सवार थे।

परिजनों की चित्कार के सामने हर कोई रो रहे थे।

अलीनगर। परिवार का रीढ़ और समाज के सुख-दुख का होनहार साथी विजय मुखिया की मृत्यु के बाद धमुआरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया। इधर होनहार बेटे को खोने के गम में वृद्ध मां बुचनी देवी और पिता लक्ष्मी मुखिया का रो रोकर आंखों की आंसू सुख गया। वहीं पत्नी रेणु देवी की दहाड़ को सुनकर हर किसी के आंखों से आंसू निकल रही थी। रोते-रोते पत्नी तो जैसे अपना सुध बुध खोकर अवाक सी हो गई। कुछ पूछने पर भी वह कुछ बोल नहीं पाती थी। जबकि एक मात्र पुत्र पिंटू कुमार और पुत्री पूजा कुमारी के साथ अन्य चार भाई प्रमोद, आमोद, सरोज और नरेश मुखिया व भाभू की चित्कार लोगों को झखझोर रहे थे। पूरा गांव रो रहा था।

लगातार दोबारा बने थे मछुआ सोसायटी के मंत्री।

अलीनगर। विजय मुखिया का राजनीतिक जीवन वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ शुरू हुई थी। और श्री सहनी का मुंहबोला कार्यकर्ता समझा जाता था। इससे पहले भी वह गांव में एक बेहतर समाज सेवक के रूप में जाने जाते थे। कहीं भी किसी के द्वारा देर रात को भी खोजे जाने पर पहुंचने में विलंब नहीं करना और हर उम्र के लोगों का सम्मान करना उसकी सबसे बड़ी शक्ति थी। इसी का नतीजा था कि वर्ष 2017 ई. में लोगों के सुझाव पर प्रखंड मातास्यजीवी समिति के मंत्री पद पर चुनाव लड़कर जीत हासिल किया था। पुनः दोबारा वर्ष 2022 ई. में भी मंत्री पद से एक तरफा वोट अंतराल से जीत हासिल किया था। इसके अलावा वे वीआईपी के विधान सभा प्रभारी का नेतृत्व कर रहे थे।

घटना की आंखों देखा हाल बताते हुए रो पड़े शिवजी।

अलीनगर। घटना का चसमदीद गवाह मृतक विजय मुखिया का होनेवाला समधी बिसहथ निवासी शिवजी मुखिया ने रोते हुए बताया कि अचानक जोड़दार आवाज के साथ खड़े ट्रैक्टर पर लदे बांस से टकड़ाई तो वह छिपकर जन बचा सके। लेकिन जब तक कुछ समझ पाते उसके सामने ही आगे में बैठे मृतक देवदास मुखिया और विजय मुखिया एक ही झटके में ईश्वर के प्यारे हो गए। जबकि उसके बगल में बैठे उसकी साली के कनपट्टी को भेदते हुए एक बांस गाड़ी के डिक्की में बैठे उसके पुत्र को भी कंधे को भेदते हुए जख्मी कर दिया। वे आंखों देखी घटना का चर्चा करते हुए रो पड़े। कहा कि इस घटना में मैंने एक होनेवाला समधी को नहीं बल्कि चहेते भाई को खो दिया है, जिसकी क्षतिपूर्ति करना संभव नहीं है।

विजय के अंतिम संस्कार में उमर पड़े जन सैलाब।

विजय मुखिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पुरे धमुआरा गांव के अलावा प्रखंड क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। लाश का आते ही भीड़ उमड़ पड़ी थी। अंतिम संस्कार यात्र में शामिल होने के लिए हर एक कदम शमशान की ओर चल रहे थे। वहीं भाजपा नेता पप्पू सिंह ने परिजनों से मिलकर काफी सांत्वना देते हुए धैर्य से काम लेने को ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र एक होनहार एवं शेर दिल बेटे को खो चुका है, जिसकी भरपाई की कल्पना नहीं की जा सकती है। वहीं प्रमुख पति राजीव यादव, स्थानीय विधायक मिश्रीलाल यादव, पूर्व प्रमुख मो. सिराज और शकील अहमद के अलावा मछुआ सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश मुखिया, सदस्यगण, सभी ग्यारह पंचायतों के मुखिया, सरपंच और पंसस के अलावा हजारों की संख्या में लोग नम आंखों से शामिल थे।

देवदास की पत्नी को देख विह्वल हो रहे थे लोग।


अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र के सुहथ निवासी मृतक देवदास मुखिया की पहचान एक कुशल समाजसेवी के रूप में थी। जिसकी चर्चा क्षेत्र में थी। विजय मुखिया का काफी करीबी होने के कारण वह उसके आग्रह पर दो बजे रात्रि में ही सहयोग हेतु पटना चल दिया था। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। हर कदम लाश का अंतिम संस्कार को चल पड़े थे।
वहीं मृतक देवदास की पत्नी शनिचरी देवी एवं पुत्र बेचन मुखिया, रतन मुखिया और पुत्री अमीरा(विवाहित), फूलो(विवाहित) एवं अविवाहित दायरानी कुमारी की चित्कार के आगे हर कोई द्रवित हो रहा था। स्थानीय मुखिया शतीश चंद्र झा, सरपंच शिवशंकर झा और पंसस संतोष ठाकुर के अलावा दर्जनों गणमान्य लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वहीं स्थानीय विधायक मिश्रीलाल यादव,राजद नेता रंजन यादव, प्रमुख प्रतिनिधि राजीव यादव,अलीनगर सरपंच लाल मोहम्मद, आसिफ आदिल और भाजपा नेता पप्पू सिंह आदि भी शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *