April 23, 2024

राजद नेता अफजल अली खान राजद को मजबूत करने की कर रहे हैं पूरी कोशिश। सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने थामा राजद का दामन

0

राजद नेता अफजल अली खान राजद को मजबूत करने की कर रहे हैं पूरी कोशिश। सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने थामा राजद का दामन

Darbhanga News:गोड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के गोड़ामानसिह के पुनाच गांव में राजद पूर्व प्रत्याशी सह राजद जिला महासचिव अफजल अली खान ने सदस्यता अभियान चलाया। राजद के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए अफजल अली खान ने सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नींव होता है। कोई भी पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर ही मजबूत बनती है। कार्यकर्ता जितने सशक्त होंगे, पार्टी उतनी ही मजबूत बनेगी। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राजद दलितों, अकलियतों, पिछड़ों  की आवाज कल भी था, और आज भी है तथा आगे भी रहेगा। बिहार की जनता की यही पुकार है कि इस बार राजद की सरकार होना चाहिए। उपमुख्यमंत्री तेजेस्वी यादव पर सभी लोगों को अटुट विश्वास है। राजद ही एक मात्र पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों की लड़ाई लड़ता आ रहा है। इस मौके पर जावेद अहमद अली , अहमद अली, राम चरित,  ललित राम, मोहम्मद मुमताज ,पृथ्वी चंद यादव, बेचन निषाद ,  लक्ष्मण राम,  सुरेश राम, शमशेर आलम सहित कई लोग मौजूद थे।

Desk|dbn news|gaudabauram|29 september 23

Edit By: M Raja

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *