May 9, 2024

भारत ने लगातार जीता दूसरा मैच, मलेशिया को 4- शून्य से रौंदा।

0

भारत ने लगातार जीता दूसरा मैच, मलेशिया को 4- शून्य
से रौंदा।

रांची में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन हो रहा है। इस बड़े टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन अब तक सातवें आसमान पर रहा है। उन्होंने अब मलेशिया को भी रौंद दिया है।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मरंग गोम के जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। मेजबान भारत ने पहले मैच में थाईलैंड को 7-1 से रौंदने के बाद अपने दूसरे मैच में मलेशिया को भी 4-0 से शिकस्त दे दी।

सविता पूनिया की कप्तानी वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और वंदना कटारिया द्वारा सातवें और फिर 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए दो गोल की मदद से 2-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने फिर 28वें मिनट में कप्तान सविता पूनिया के मैदानी गोल के दम पर अपनी बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया।

मेजबान टीम ने फिर 28वें मिनट में ही लाल रेमसियामी के मैदानी गोल की बदौलत एक और गोल के दम पर अपनी बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया। भारत ने इसके 10 मिनट बाद ही ज्योति द्वारा किए गए मैदानी गोल के सहारे 5-0 का स्कोर कर लिया।

इससे पहले, दिन के पहले मैच में जापान ने कोरिया को 4-0 से हरा दिया। जापान की यह लगातार दूसरी जीत है। टीम के लिए कोबायाशी एमी ने सातवें
कप्तान नगाई यूरी ने 15 वें, हासेगावा मियू ने 19वें और तोरियामा मेइ ने 49वें मिनट में गोल दागे।

दूसरे मैच में चीन ने थाईलैंड को 6-0 से करारी मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। थाईलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में उसे मेजबान भारत ने 7-1 से रौंदा था। चीन के लिए जोंग जियाकी ने हैट्रिक लगा दी। जियागी ने 10वें, 42वें और 541वें मिनट गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा निंग ने 30वें, कप्तान ओयू जिया ने 50वें और डेन वेन ने 57वें मिनट में गोल किए। अंतिम क्वार्टर में हालांकि कोई गोल नहीं हो सका लेकिन इसके बावजूद भारत ने बड़े अंतर से यह मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए।

dbn news|jharkhand|एम राजा |31/10/23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *