April 29, 2024

प्रेग्नेंसी की हलचल के बीच केपटाउन में साथ दिखे अनुष्का और विराट

0

प्रेग्नेंसी की हलचल के बीच केपटाउन में साथ दिखे अनुष्का और विराट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जब भी दिखते हैं, अक्सर साथ में ही दिखाई देते हैं। अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट्स के बीच तो दोनों को ज्यादातर साथ में ही देखा जा रहा है। अब एक बार फिर से वे केपटाउन में दिखाई दिए और इस बार उनके साथ अथिया शेट्टी भी थीं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के बेस्ट कपल माने जाते हैं। वे अपनी क्यूट बॉन्डिंग से दिल चुराने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वे प्यारे कपल होने के साथ-साथ बीएफएफ गोल्स देकर भी हमें चौंकाते रहते हैं। जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दें कि अनुष्का और विराट ने 2017 में शादी की थी। और 2021 में उन्होंने अपनी बच्ची वामिका का स्वागत किया था। और अब रिपोर्ट्स हैं कि विराट और अनुष्का दूसरी बार माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। इस बीच उनकी कई फोटोज भी वायरल हो रही हैं। और अब नई फोटो में दोनों अथिया शेट्टी के साथ दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि Anushka Sharma ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और वो अक्सर लो प्रोफाइल ही रखती हैं, लेकिन उनकी कई तस्वीरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अनुष्का शर्मा की कई फोटोज इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं और अब एक और फोटो सामने आ गई है, जिसमें वो विराट कोहली के साथ दिख रही हैं। साथ में केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी भी हैं।

DBN NEWS | M.RAJA |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *