April 27, 2024

Bihar News : गिड़गिड़ाते रहे साहब, हाईटेंशन तार पर लड़की, कांपते रहे रेल अधिकारी

0

Bihar News : गिड़गिड़ाते रहे साहब, हाईटेंशन तार पर लड़की, कांपते रहे रेल अधिकारी

बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों की हालत खराब हो गई। अधिकारियों ने आनन-फानन में घटनास्थल पर टीम को भेजा। वहां जाकर जो तस्वीर लोगों ने देखी, वो हैरान करने वाली थी। रेल कर्मी लगातार मामले को सुलझाने में जुटे रहे। इस दौरान डाउन रेल लाइन का परिचालन पूरी तरह ठप रहा

बेगूसराय: बाबू… सोना… हीरा… मोती नीचे उतर जाओ। तुम जो कहो वही होगा। तुमको जिसने तंग किया। उसे सजा दी जाएगी। तुम्हारी सारी समस्या का समाधान होगा। तुम बस नीचे उतर जाओ। ऊपर से कुछ भी जवाब नहीं। जी हां, कुछ इसी तरह का नजारा बेगूसराय के तिलरथ स्टेशन के पास दिख रहा था। टावर वैगन लिए रेल कर्मचारी एक लड़की से मिन्‍नतें कर रहे थे। लड़की पीला सूट पहनकर आराम से ओवर हेड हाईटेंशन वॉयर पर बैठी हुई थी। उसे न अपनी जान की फिक्र थी और न ही रेल कर्मियों की चिंता। इधर, आस-पास के स्टेशनों पर गाड़ियों की कतार लग गई थी। रेलकर्मी उसे समझाने में लगे हुए थे। मामला बनता हुआ नहीं दिख रहा था। उसके बाद जो हुआ, उसे देखकर किसी की रूह कांप जाएगी।

हुआ यूं कि बरौनी- कटिहार रेलखंड के तिलरथ स्टेशन के निकट शाम को 4 बजे एक लड़की बिजली के पोल पर चढ़ गई। जैसे ही इसकी सूचना रेल अधिकारियों को मिली बेगूसराय से लेकर हाजीपुर तक फोन बजने लगे। अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद आरपीएफ मौके पर पहुंची। रेल पुलिस घंटों उस लड़की से नीचे उतर आने की गुहार लगाती रही। लड़की आराम से ओवर हेड वायर पर बैठी रही। बाद में रेलवे का बिजली सप्लाई बंद कर दिया गया। रेल अधिकारियों ने वहां रेस्क्यू टीम को भेजा।

स्क्यू टीम टावर बैगन लेकर पहुंची। उसके बाद उसके ऊपर तीन कर्मचारी सवार हुए। टावर वैगन को ऊपर किया गया। लड़की से फिर बातचीत की गई। वो टस से मस होने को तैयार नहीं थी। इस बीच कर्मचारियों को ये खबर मिली की वो मानसिक रूप से बीमार है। उसके साथ प्यार से पेश आना होगा। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद 25 हजार वोल्ट के बिजली के पोल से उस लड़की को नीचे उतारा। लड़की को नीचे उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बेगूसराय आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय रंजन प्रसाद ने बताया कि तिलरथ स्टेशन के निकट बिजली के पोल पर एक मानसिक रूप से बीमार लड़की चढ़ गई थी। जिसे सुरक्षित उतार लिया गया है। हालांकि उतारने के बाद लड़की फिर कहीं चली गई है। जिस तरीके से लड़की बिजली के पोल पर चढ़ गई। अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। लड़की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बच गई। समय रहते उसे बचा लिया गया। इस दौरान डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह बाधित रही। लड़की को उतारने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका।

M Raja |dbn news | 16 September 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *