May 4, 2024

Bihar News : बीजेपी सांसद सतीश चंद्र दुबे का रोड एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

0

Bihar News : बीजेपी सांसद सतीश चंद्र दुबे का रोड एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे की गाड़ी का पटना के गांधी सेतु पर भीषण एक्सीडेंट हुआ है। इसमें सांसद सहित 5 लोग घायल हो गए। जबकि ड्राइवर और सांसद सतीश दुबे के बॉडीगार्ड की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पटना: भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में सांसद सतीश चंद्र दुबे सहित पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रह है। हालांकि सांसद को गंभीर चोट नहीं आई है। सांसद की तेज रफ्तार गाड़ी आगे जा रहे एक ट्रक से गांधी सेतु पर टकरा गई। इस हादसे में ड्राइवर और बॉडीगार्ड की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक संसद के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए सांसद सतीश चंद्र रविवार की रात हाजीपुर से पटना एयपोर्ट के लिए जा रहे थे। अभी उनकी गाड़ी महात्मा गांधी सेतु पर पिलर नंबर-46 के पास पहुंची थी, तभी आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इसमें सांसद सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना का जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां से गुजर रहे लोगों की सहायता से सभी घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। गाड़ी में ड्राइवर के साथ आगे बैठे बॉडीगार्ड की हालत गंभीर है।

सांसद सहित पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर : एसएसपी

पटना एसएसपी ने घटना की पुष्टि की है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु पर सांसद सतीश चंद्र दुबे की कार का एक्सीडेंट हुआ है। इसमें सांसद सहित पांच लोग घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Desk|dbn news|18 september 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *