May 10, 2024

29 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस का किया जाएगा आयोजन जबकि 30 अक्टूबर को पूरा होगा दरभंगा प्रमंडल का 50 साल ।।

0

29 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस का किया जाएगा आयोजन जबकि 30 अक्टूबर को पूरा होगा दरभंगा प्रमंडल का 50 साल ।।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त पत्रानुसार  01 जनवरी 2024 की तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम – 2024 संसूचित है। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रमानुसार 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारूप का प्रकाशन किया गया है तथा 26 नवम्बर 2023 को दावा/आपत्ति आवेदन प्रारूप प्राप्त किये जाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में दरभंगा जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 29 अक्टूबर (रविवार) को विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निदेश दिया कि वे विधान सभा एवं प्रखण्ड स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे।

विशेष अभियान दिवस के मौके पर सभी मतदान केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से बी.एल.ओ. उपस्थिति रहेंगे। इसके साथ ही इसका विशेष प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि अन्य दिनों में व्यस्त रहने वाले व्यक्ति (मतदाता) विशेष अभियान दिवस को अपना आवेदन बी.एल.ओ. को समर्पित कर सके।

आपको बताते चलें कि 30 अक्टूबर को दरभंगा प्रमण्डल का 50वीं वर्षगाँठ मनाया जाएगा। 30 अक्टूबर 2023 को दरभंगा प्रमण्डल का स्वर्णिम 50 वीं वर्षगाँठ पूरा हो रहा है,उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर 1973 को दरभंगा प्रमंडल का गठन हुआ था।
आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा मनीष कुमार ने दरभंगा प्रमण्डल के 50वीं स्वर्णिम वर्षगाँठ के अवसर पर सभी मिथिलावासियों को प्रमंडलीय प्रशासन की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
dbn news|Darbhanga|एम राजा |28/10/23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *