April 22, 2024

संसद की सुरक्षा में चूक के ‘मास्टरमाइंड’ ललित झा का दरभंगा कनेक्शन 

0

संसद की सुरक्षा में चूक के ‘मास्टरमाइंड’ ललित झा का दरभंगा कनेक्शन

जानकारी के मुताबिक ललित झा दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर उदय गांव का रहने वाला है। ललित के परिजनों का कहना है कि शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस का फोन आया था। फोन पर बताया गया कि ललित झा संसद में हुए घुसपैठ का मास्टरमाइंड है और उसकी कोर्ट में पेशी है। संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले का मास्टरमाइंड ललित झा सात दिनों की पुलिस रिमांड पर है। गुरुवार देर रात उसने दिल्ली पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था। कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने बताया कि ललित झा उर्फ ललित कुमार झा ही इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता है। ललित झा का नाम सामने आते ही दिल्ली से लेकर दरभंगा तक हड़कंप मच गया। उधर बेनीपुर DSP शुक्रवार देर शाम आरोपी ललित के घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। हालांकि पूछताछ में क्या कुछ निकलकर सामने आया इस बात की अबतक कोई जानकारी सामने नही आई है। ललित झा बहेड़ा थाना के रामपुर उदय गांव का रहने वाला है। ललित के पिता देवानंद झा ने बताया कि उसका बेटा बचपन से ही होनहार है। पढ़ने में भी तेज था। गांव के स्कूल से 7 वीं तक की पढ़ाई करने के बाद 2008 में कोलकाता चला गया। कोलकाता के महेश्वरी स्कूल में नामांकन करवाया, वहां से 5 वर्ष पहले बीए तक की पढ़ाई करने के बाद कोचिंग संस्थान में जाकर भी पढ़ाता था। होम ट्यूशन भी दिया करता था। ललित की गणित, बायोलॉजी और अंग्रेजी बहुत अच्छी है। वह दसवीं तक के स्टूडेंट को पढ़ाता था। लेकिन ललित का संबंध संदिग्धों से है इसकी कोई जानकारी नही है।

DBNNEWS|DARBHANGA|15/12/23|एम राजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *