April 29, 2024

इस बार बदलेगा मेडल का रंग… पेरिस ओलिंपिक में लगा देंगे ‘आग

0

इस बार बदलेगा मेडल का रंग… पेरिस ओलिंपिक में लगा देंगे ‘आग

अगले साल यानी 2024 में पेरिस में ओलिंपिक होने वाले हैं जिसके लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है। वहीं भारतीय मेंस हॉकी टीम और वुमेंस हॉकी टीम का आगामी ओलिंपिक पर पूरी तरह से फोकस होने वाला है।

हॉकी में पुराना गौरव हासिल करने के लिए मेहनत कर रही भारतीय टीम के लिए साल 2024 बहुत ही खास होने वाला है। इस साल पेरिस में ओलिंपिक होंगे। भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था और पेरिस में उनसे और आगे जाने की उम्मीद है। भारतीय पुरुष टीम पैरिस में मेडल का रंग बदलना चाहेगी तो महिला टीम इस बार हर हाल में एक मेडल के साथ लौटना चाहेगी।

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय मेंस टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था और ओलिंपिक में हॉकी के 41 साल के पदक के सूखे को खत्म किया था। मेंस हॉकी में भारतीय टीम पेरिस में पदकों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए टॉप-2 में समाप्त करने का इरादा लेकर उतरेगी। इसके लिए उसे अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी।

साल 2023 में जहां भारतीय मेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के साथ पेरिस ओलिंपिक के लिए सीधे क्वॉलिफाई किया वहीं वर्ल्ड कप की मेजबानी करते हुए अपने सबसे खराब प्रदर्शन के साथ वह नौवें स्थान पर रही। वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद कोच ग्राहम रीड ने पद छोड़ दिया था और उनकी जगह साउथ अफ्रीका के क्रेग फुल्टन ने यह पद संभाल रखा है। क्रेग की देख-रेख में टीम ने अभी तक अच्छा किया है और अब पेरिस में भी करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

मेंस हॉकी टीम पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर चुकी है, लेकिन टोक्यो ओलिंपिक में हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय विमिंस हॉकी टीम ने अभी तक पेरिस का टिकट नहीं कटाया है। जनवरी में भारत में ही एफआईएच ओलिंपिक क्वॉलिफायर टूर्नामेंट होना है और भारतीय टीम का साल का पहला टारगेट इस टूर्नामेंट के टॉप-3 में जगह बनाकर ओलिंपिक में अपनी जगह सुनिश्चित करने का होगा। भारतीय विमिंस टीम ने इस साल की शुरुआत में रांची में ही विमिंस एशियन चैंपियंस ट्रोफी का गोल्ड जीता था और एक बार फिर भारतीय टीम रांची में उतरेगी तो वहां के मैदान पर पिछली जीत से उसका मनोबल जरूर ऊंचा होगा।
अब ऐसे में देखना यह है कि आगामी वर्ष में भारतीय टीम क्या कुछ प्रदर्शन करती है।

dbn news |एम राजा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *