April 29, 2024

रिलायंस ने पाण्डया का किया राजशाही स्वागत

0

रिलायंस ने पाण्डया का किया राजशाही स्वागत

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या इन दिनों सुर्खियों में हैं। हार्दिक की मुंबई इंडियंस में घर वापसी हुई है। वहीं हाल ही में हार्दिक जामनगर पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत राजशाही अंदाज में हुआ है।

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर इन दिनों खबरों का बाजार गर्म है। हाल ही में हार्दिक गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उनका जिस तरह गाजे-बाजे के साथ स्वागत हुआ उसे देखकर वह खुद भी हैरान थे। जामनगर के रिलायंस इंडस्ट्रीज के मेन गेट पर जैसे ही हार्दिक पहुंचे वहां पहले से मौजूद घुड़सवारों ने उनके लिए ड्रिल मार्च किया। हार्दिक जैसे ही गेट के पास पहुंचे तो सबसे पहले हार्दिक की कार रुकती है और इसके बाद घुड़सवार उन्हें एस्कॉर्ट करते हुए अंदर लेकर जाते हैं। हार्दिक के राजशाही ठाठ-बाट से हुए इस स्वागत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। आगे बता दें कि हार्दिक हाल ही में मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए गए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम पर रिलायंस ग्रुप का मालिकाना हक है। ऐसे में जामनगर पहुंचने के बाद टीम के नए कप्तान का भव्य स्वागत हुआ।

हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में आते ही सबसे पहले रोहित शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई।
टीम को पांच बार चैंपियन बनाने वाले उस रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया । रोहित को कप्तानी से हटाने के लिए मुंबई इंडियंस की खूब आलोचना हुई है। खास तौर से सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी की फैन फॉलोइंग तेजी के साथ नीचे गिरा है। ऐसे में हार्दिक की तो चांदी ही चांदी है।

dbn news|New Delhi | एम राजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *