May 2, 2024

बिहार, झारखंड के सियासी हलचल पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन – “न्योता कब मिलेगा”

0

बिहार, झारखंड के सियासी हलचल पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन – “न्योता कब मिलेगा”

झारखंड की राजनीति में जिस तरह से उठापटक चल रही उस पर प्रियंका गांधी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले ईडी लगाकर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर किया। उन्हें गिरफ्तार किया गया। अब खबरें हैं कि नई सरकार का गठन रोककर विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और नए सीएम के शपथ को लेकर सस्पेंस के बीच सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर अटैक कर रही हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इसे लेकर रिएक्ट किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिए केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि ‘पहले बिहार’ फिर चंडीगढ़ और अब झारखंड – भाजपा हर राज्य में धनादेश के दम पर जनादेश को कुचल रही है।प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में बिहार, चंडीगढ़ और झारखंड का जिक्र करते हुए बीजेपी पर वार किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि “बिहार” में गठबंधन सरकार के इस्तीफे के तुरंत बाद राज्यपाल ने नई सरकार बनाने का न्यौता भेज दिया था। लेकिन झारखंड में दावा पेश करने के एक दिन बाद भी सरकार बनाने का न्यौता नहीं भेजा गया। पहले ईडी लगाकर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर किया। उन्हें गिरफ्तार किया गया। अब खबरें हैं कि नई सरकार का गठन रोककर विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि ‘पहले बिहार, फिर चंडीगढ़ और अब झारखंड – भाजपा हर राज्य में धनादेश के दम पर जनादेश को कुचल रही है।’ प्रियंका गांधी ने ये पोस्ट ऐसे समय में किया जब झारखंड में नए सीएम के शपथ ग्रहण को लेकर तस्वीर साफ होती नजर नहीं आ रही। हेमंत सोरेन के सीएम पद से इस्तीफे और फिर गिरफ्तारी के बाद चर्चा यही है कि अगले सीएम का शपथ ग्रहण कब होगा।
इससे पहले प्रियंका गांधी ने 31 जनवरी को भी एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, ‘विपक्ष मुक्त संसद, लोकतंत्र मुक्त भारत, सवाल मुक्त मीडिया और सौहार्द मुक्त जनता – भाजपा सरकार का यही लक्ष्य है। सारे राज्यों में एक-एक करके सरकारें गिराई जा रही हैं। विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो बीजेपी में नहीं जाएगा, वह जेल जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED लगाकर प्रताड़ित करना और उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर करना इसी कुत्सित अभियान का हिस्सा है। बीजेपी को यह भ्रम है कि वह 140 करोड़ लोगों की आवाज को कुचल सकती है। जनता हर जुल्म का जवाब जरूर देगी बस थोड़ा इंतजार कीजिए।

dbn news|New Delhi|एम राजा स्पेशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *