May 3, 2024

किरतपुर को अपना प्रखंड मुख्यालय बनाने की जिद पर अड़े किरतपुर प्रखंड वासी , अनशन का आज छठा दिन,जनता में बढ़ा आक्रोश. वर्तमान विधायक मदन सहनी व पूर्व विधायक डॉ0 इजहार अहमद के खिलाफ मुर्दाबाद का खूब लगा नारा।देखिये रात 9:30 बजे DBN NEWS पर live प्रसारण

0

किरतपुर को अपना प्रखंड मुख्यालय बनाने की जिद पर अड़े किरतपुर प्रखंड वासी , अनशन का आज छठा दिन,जनता में बढ़ा आक्रोश. वर्तमान विधायक मदन सहनी व पूर्व विधायक डॉ0 इजहार अहमद के खिलाफ मुर्दाबाद का खूब लगा नारा

DBN NEWS EXCLUSIVE

दरभंगा का किरतपुर प्रखंड इन दिनों पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है। किरतपुर प्रखंड के लोगों ने 1994 के गजट के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के झगरुआ गॉव में प्रखंड मुख्यालय बनाने की जिद पर आत्मदाह तक करने को तैयार हैं।आज अनशन का छठा दिन है लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से अबतक अनशनकारियों से वार्ता नही हो पाई है इस बात का भी लोगों में आक्रोश है।अनशनकारियों की स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। दरभंगा DDC के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी तो वहीं क्षेत्रीय विधायक मदन सहनी व पूर्व विधायक डॉ0 इजहार अहमद के खिलाफ भी लगाए मुर्दाबाद के नारे।विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संध्या 6 बजे तक जिला प्रशासन के द्वारा आज भी वार्ता नही हो पाई है। अगले दिन भी अनशन रहा जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *