May 9, 2024

Bihar News : देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड के आरोपी को अपराधियों ने दौरा दौरा कर मारी गोली

0

Hajipur : गोल्ड लूट केस कांड के आरोपी को बदमाशों ने खदेड़कर मारी गोली

देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड के आरोपी हनी राज को मौत के घाट उतार दिया गया।अपराधियों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। हनी को 6 गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया । सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी पहुंची। गोलीबारी की तस्वीर घटनास्थल पर लगे CCTV में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 2019 में मुथूट कंपनी से 55 किलो सोना लूटकांड में हनी राज आरोपी थी।

Hajipur : देश के सबसे बड़े गोल्ड लूट केस के आरोपी हनी राज की गोली मार कर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने हनी राज को खदेड़कर पीछा किया और एक के बाद एक 6 गोलियां दाग दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि रात करीब 10 बजे हाथ में कोई कागज लिए हनी राज पैदल सड़क किनारे जा रहा था। ऐसा लग रहा है कि वो किसी का इंतजार कर रहा है, तभी दो बाइक पर चार बदमाश आए और आते ही गोली चलाना शुरू कर दिए। ये पूरी घटना आरएन कॉलेज के सामने की है।

नियाज कौशल का बेटा युसूफ कौशल उर्फ हनी राज 55 किलो गोल्ड लूट केस में आरोपी था. बाग दुल्हन इलाके का रहनेवाला था। मुथूट फाइनेंस कंपनी से 23 नवंबर 2019 को 8 बदमाशों ने 55 किलो सोने की लूट की थी। उस वक्त लूटे गए सोने की कीमत 20 करोड़ रुपए थी। सोना लूट केस में राज हनी दूसरा आरोपी है, जिसकी हत्या कर दी गई। इससे पहले 3 जनवरी 2020 को हाजीपुर जेल के भीतर मनीष कुमार नाम के आरोपी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस केस के 5 आरोपियों में मनीष का नाम भी शामिल था। जेल के भीतर उसके सिर में गोली मारी गई थी।
सदर SDPO ओम प्रकाश ने बताया कि हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज पोखरी के पास दो बाइक सवार 4 अज्ञात अपराधियों ने हनी राज की गोली मारकर हत्या कर दी उसका अपराधिक इतिहास भी रहा है। हनी राज के मर्डर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घायल हनी राज को उसके दोस्तों ने अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। अस्पताल में मृतक की बहन और बुआ भी मौके पर पहुंची। 5 महीने पहले ही हनी हाजीपुर के मुथूट फाइनेंस लूटकांड में जेल से छूटकर बाहर आया था। इससे पहले 3 जनवरी 2020 में एक हाजीपुर जेल में बंद कैदी को गोली मारकर जेल के अंदर हत्या कर दी गई। सोना लूट कांड के आरोपी मनीष कुमार को जेल के अंदर गोली मारी गईं थी। अपराधी मनीष कुमार सिंह जो बिदुपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मनीष कुमार सोना लूट गैंग का सदस्य था। उसके सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल के अंदर से गिरफ्तार भी किया था। हालाकिं पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। आखिर सोना लूट कांड के आरोपी की हत्या किसके इशारे पर हो रही है ये भी एक बड़ा सवाल है और पुलिस के लिए चुनौती भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *