May 3, 2024

Politics : प्रियंका गांधी की रैली, इसके पीछे कांग्रेस का गर्दा प्लान

0

प्रियंका गांधी की ललकार से घबराई Bjp

प्रियंका गांधी की रैली, इसके पीछे कांग्रेस का गर्दा प्लान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पांच अक्टूबर को धार के मोहन खेड़ा में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करेंगी। इसे लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। धार में प्रियंका गांधी की रैली आयोजित कर कांग्रेस आदिवासी वोटरों पर फोकस कर रही है। एमपी में बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, उसके जवाब में कांग्रेस सात जन आक्रोश यात्राएं निकालेगी। यात्राओं का नेतृत्व एलओपी डॉ गोविंद सिंह, पूर्व एलओपी अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और कमलेश्वर पटेल समेत सात नेता करेंगे।

सूत्रों की माने तो जन आक्रोश यात्रा का समापन जनजातीय बहुल धार जिले में किया जाएगा जो बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम के अन्य जनजातीय बहुल जिलों के करीब है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा का समापन जनजातीय बहुल क्षेत्र में पार्टी के मूल मतदाताओं को संबोधित करने के लिए किया जाएगा, जिसे बीजेपी लुभाने की कोशिश कर रही है।

प्रियंका गांधी की ललकार से घबराई Bjp

वहीं, बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा पर ध्यान केंद्रित कर रही है। बीजेपी की रथ 210 सीटों तक पहुंचेगी। इसके लिए पांच मार्ग तय किए गए हैं। ताकि लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जा सके। वहीं, कांग्रेस इस रथ यात्रा के जरिए बीजेपी शासन की विफलताओं के बारे में सूचित करने के लिए राज्य भर में घूमेगी।
दरअसल, मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी की आखिरी रैली 21 जुलाई को ग्वालियर में हुई थी। यह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ है। उन्होंने यहां कहा था कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी इसी इलाके से गुजरी थी। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा पूरी दुनिया मे हुई और ये कांग्रेस का अफल प्रयोग भी रहा। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मालवा निमाड़ से अच्छी सीटें आई थीं। कांग्रेस की कोशिश है कि 2018 वाले प्रदर्शन को फिर से दोहराया जाए। इसकी तैयारी पार्टी जोर शोर से कर रही है।

M Raja | dbn news | 12 September 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *