May 3, 2024

Bollywood News : क्या साई पल्लवी ने कर ली है शादी. क्या है पूरी सच्चाई जान कर दंग रह जाएंगे आप।

0

क्या साई पल्लवी ने कर ली है शादी. क्या है पूरी सच्चाई जान कर दंग रह जाएंगे आप।

साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी को आप सभी जानते होंगे । इनकी कई फिल्में भी देखी होंगी। इनकी एक फोटो वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि इन्होंने सीक्रेट वेडिंग कर ली है। उन्होंने प्यार को महत्व दिया, रंग को नहीं। लेकिन क्या है सच्चाई आइए जानते हैं।

साईं पल्लवी अक्सर अपनी सागदी के लिए जानी जाती हैं। वह बिना मेकअप लुक के लिए फेमस हैं और कई दिग्गज एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। वह साउथ सिनेमा की जानी-मानी हस्ती हैं। उनकी अभिनय से लेकर उनके डांसरिंग स्किल्स की भी तारीफ होती है। इसी बूते पर उन्होंने अपनी लाखों-करोड़ों की फैन फॉलोइंग बना रखी है। मगर इस बीच उनकी एक फोटो वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने शादी कर ली है। आइए आपको सच्चाई बताते हैं।

दरअसल, साईं पल्लवी के फैनडम पेज से एक फोटो सामने आई। इसमें एक्ट्रेस एक शख्स के साथ दिखाई दे रही हैं। और दोनों के ही गले में माला दिखाई दे रही है। साथ ही माथे पर दोनों के टीका भी लगा हुआ है, मानो अभी ही दोनों ने सिंपल शादी की हो।और फोटो सेशन करवा रहे हों। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- आखिरकार एक्ट्रेस ने शादी कर ली। और ये साबित कर दिया कि प्यार का कोई रंग नहीं होता है। आपको सलाम साई पल्लवी। प्यार के रंग की बात इसलिए क्योंकि जहां साई पल्लवी एकदम रूई की फाहा की तरह खूबसूरत हैं। वहीं, उस शख्स का रंग दबा हुआ है। ऐसे में लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने प्यार देखा, रंग नहीं। इसके बाद तो लोगों ने बधाई देनी शुरू कर दी। उन्हें नए सफर के लिए शुभकामनाएं देने लगे। इस फोटो से लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। वह भी राजकुमार पेरियासामी से। मगर सच्चाई तो कुछ और ही निकली। इस फोटो का खुलासा तब हुआ, जब फिल्म डायरेक्टर राजकुमार ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। उन्होंने बताया कि इसमें एक्ट्रेस के को-एक्टर Sivakarthikeyan हैं। इनकी फिल्म आ रही है, जिसका नाम SK21 है और ये फोटो भी इस मूवी के लॉन्च इवेंट के दौरान ली गई थी। फोटो में राजकुमार के साथ साई पल्लवी हैं, जिनके गले में माला है, जो पूजा के दौरान उन्हें पहनाई गई थी।

डायरेक्टर राजकुमार ने ये साफ किया कि ये किसी शादी की फोटो नहीं है। बल्कि एक फिल्म सेरेमनी के दौरान की तस्वीर है। जब साउथ में कोई भी फिल्म लॉन्च होती है, तो इस तरह की मालाएं पहनाई जाती हैं। तो लोग गलत अफवाह न फैलाएं, क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं है। मतलब साई पल्लवी अभी भी सिंगल हैं और उनकी कोई शादी नहीं हुई है। फोटो गलत कैप्शन के साथ वायरल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *