May 3, 2024

Darbhanga : Dj बंद कराने गई पुलिस पर पथराव,एक्शन मोड में पुलिस

0

Darbhanga : Dj बंद कराने गई पुलिस पर पथराव,एक्शन मोड में

बिहार में पुलिस टीम पर अटैक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना दरभंगा जिले की है, जहां डीजे बजाने के विवाद में पत्थरबाजी हुई। हालांकि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपियों को पकड़ा। कई के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

बिहार के दरभंगा में पुलिस पर अटैक हुआ है। पूजा के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को डीजे बजाने से मना किया, जिसे लेकर बवाल मच गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामला बहादुरपुर पुलिस थाना इलाके का है। अचानक हुई इस घटना के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कई लोग रात होने के कारण भागने में सफल रहे।बताया जा रहा कि डीजे बजाने से मना करने पर बहादुरपुर थाने की पुलिस पर लोगों ने उग्र होकर पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाई कड़ते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें बहादुरपुर गांव के विकास शर्मा ,प्रकाश, शर्मा रामानंद शर्मा शामिल हैं। बाकी फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, विश्वकर्मा पूजा को लेकर बहादुरपुर गांव में रात के समय कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। इसी बीच पुलिस टीम गश्त करते हुए वहां पहुंची। डीजे को तेज आवाज में बजते हुए देख बंद करने को कहा गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने बात मानने से इनकार कर दिया। जब उनसे देर रात में डीजे बजाने की अनुमति को लेकर पेपर मांगा गया तो सभी लोग उग्र हो गए। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए दुर्व्यवहार करने लगे। देखते ही देखते सभी पुलिस पर पथराव करने लगे। पुलिस वाले जब तक बचने की कोशिश करते उससे पहले कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर पुलिसकर्मी शकुनी साहनी ने पांच लोगों को नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिक दर्ज कराई है। इन सभी पर पुलिस के ऊपर अटैक, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और बगैर लाइसेंस के तेज गति से डीजे बजाने का आरोप है। थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

Desk|dbn news|Darbhanga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *