April 23, 2024

यूपी से युवती का अपहरण कर लाया बिहार,लगातार करता रहा यौन शोषण

0

यूपी से युवती का अपहरण कर लाया बिहार,लगातार करता रहा यौन शोषण

Nalanda News: बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां का रहने वाला एक आरोपी पहले युवती का अपहरण करता है। उसे जबरन अपने गांव लेकर आता है। उसके बाद उसके साथ जबरदस्ती रेप करता है। वो भी रेप एक दिन नहीं लगातार दो महीने तक। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

नालंदा: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर क्षेत्र में एक किशोरी को कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। उसके बाद उसे बिहार के नालंदा ले जाकर तकरीबन दो माह तक उसका रेप किया गया। हालांकि, कहा जा रहा है कि ये मामला पूरी तरह यौन शोषण का है। कथित रूप से यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को इसी साल 22 जुलाई को बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र का निवासी राकेश पटेल अपने साथ ले गया था।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर राकेश के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत गत 27 जुलाई को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। बांसडीह के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने बताया कि पुलिस ने गत 19 सितंबर को किशोरी को मनियर बस स्टैंड के पास से मुक्त करा लिया। किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि राकेश उसे अगवा कर नालंदा ले गया तथा उसके साथ तकरीबन दो माह तक बलात्कार किया।

किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में बलात्कार के आरोप के साथ ही पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धारा भी बढ़ा दी है। पुलिस ने राकेश को आज ही गिरफ्तार भी कर लिया है। वैस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किशोरी अभी सदमे में है। वहीं दूसरी ओर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ये देख रही है कि लड़की की ओर से दी गई जानकारी कितनी सही है। पुलिस किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Desk|Nalanda|dbn news|21 september 23

Edit By: M Raja

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *