May 14, 2024

Mumbai : सामंथा रुथ प्रभु का पुराना रूप और अब के रूप को देखकर आप बोलेंगे ये हो ही नही सकती।

0

सामंथा रुथ प्रभु का पुराना रूप और अब के रूप को देखकर आप बोलेंगे ये हो ही नही सकती।

सामंथा रुथ प्रभु का पुराना ऐड इस वक्त चर्चा में है, जिसमें उन्हें देखकर उनके फैन्स पहचान नहीं पा रहे हैं। कोई सर्जरी तो कोई लिप जॉब की बातें कर रहा। सामंथा को इस वीडियो में देख लोगों ने कहा है-ये इनके करियर के शुरुआती दिनों का है। एक ने कहा- ये कौन हैं, ये हमारी समंथा नहीं हैं।

साउथ सिनेमा की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु का एक पुराना ऐड इस वक्त सुर्खियों में है, जिसमें वह पहचान में नहीं आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये लुक उनका तब का है जब वो फेमस नहीं हुई थीं। इस ऐड में सामंथा को देखकर उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस पुराने लुक को देखकर हैरानी जता रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘ये इनके करियर के शुरुआती दिनों का है। सामंथा के लिए तालियां, आज वो जिस मुकाम पर पहुंच गई हैं।’

एक ने कहा, ‘वह अब बिल्कुल अलग इंसान दिखती है’, जबकि एक अन्य ने लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा कि ये उनका डेब्यू है।

वहीं कुछ लोगों ने उनकी ये झलक देखकर कहा कि ऐसा लगता है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी और होठों की सर्जरी कराई थी। कुछ लोगों ने तो ये मानने से ही इन्कार कर दिया कि इस वीडियो में नजर आ रही लड़की सामंथा हैं। उन्होंने पूछा- ये कौन हैं, ये हमारी समंथा नहीं हैं।

Desk|dbn news|mumbai|03 October 23

Edit By:MRaja

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *