May 20, 2024

बिहार कांग्रेस का बड़ा दावा या खोखला दावा| 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में BJP नही खोल पाएगी खाता।

0

बिहार कांग्रेस का बड़ा दावा या खोखला दावा| 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में BJP नही खोल पाएगी खाता।

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से दावा किया गया है कि बिहार में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को एक भी सीट नहीं लेने दिया जाएगा। कांग्रेस के इस दावे के बाद बीजेपी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कहा जा रहा है कि बीजेपी इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करेगी।

PATNA : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बिहार अखिलेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को दावा किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को बिहार में एक भी सीट नहीं जीतने देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है,कांग्रेस उसे नफरत फैलाने की इजाजत नहीं देगी। इसलिए 2024 के आम चुनाव में भाजपा को प्रदेश से एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए, ये हमारा दायित्व है। श्री सिंह सदाकत आश्रम में शनिवार को आयोजित मिलन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी कोशिश कांग्रेस को 1990 की स्थिति में ले जाने की है। इससे पहले तमिलनाडु के डीजीपी रहे बीके. रवि को इस मिलन समारोह के जरिये कांग्रेस में विधिवत शामिल किया गया। सिंह ने रवि को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने रवि की राजनीतिक पृष्ठभूमि की चर्चा की एवं पूर्व डीजीपी को सलाह दिया कि वे बड़े ओहदे से जरूर आये हैं लेकिन लोगों के बीच कार्यकर्ता की हैसियत से काम करके अपनी विश्वसनीयता स्थापित करनी होगी।

इस मौके पर श्री रवि ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने अपनी जीवन यात्रा लोगों के बीच रखी। लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी पूरी तरह एक्टिव है। इधर, कांग्रेस की ओर से आरक्षण और जातिगत सर्वे का श्रेय लेने की कवायद जारी है। कांग्रेस का साफ कहना है कि बिहार में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जमीन पूरी तरह खिसकी हुई है। ऊपर से कांग्रेस ये ध्यान रखेगी कि बीजेपी को कोई भी सीट नहीं मिल पाए। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के इस बयान के बाद बिहार में सियासी बवाल होना तय है।

एम राजा की कलम से।

DBN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *