May 3, 2024

Chapra news : डर्टी देवर की करतूत

0

Chapra news : डर्टी देवर की करतूत

Bihar News : छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र के फरीदपुरा गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर देवर ने ही भाभी की हत्या कर दी। मृतका विजय सिंह की 30 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी थी। पड़ोसियों ने बताता कि उसकी शादी 6 महीने पहले ही ही विजय के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसको प्रताड़ित करते रहते थे। साथ ही देवर उसपर बुरी निगाह रखता था। पिछले पांच रोज पहले अपनी भाभी के साथ उसने जबरदस्ती करनी चाही तो मृतका ने विरोध किया। इसके बाद देवर ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। फिर उसने अपने बड़ी भाई को बुलाया और अपने बेटे, पत्नी और मां के साथ मिलकर रस्सी से गला दबाकर कर मुन्नी की हत्या कर दी। वो हत्या के बाद शव को घर के पीछे झाड़ी में छुपाने जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने शव को पकड़ लिया। उसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के भाई मृत्युंजय सिंह व रजनीश कुमार, पिता अवधेश सिंह, मां रीना देवी, बड़ी बहन रूबी देवी, बहनोई सतीश सिंह फरीदपुरा गांव पहुंचे जहां मुन्नी मृत पड़ी हुई थी। जिसे देख सभी परिजनों में चीख पुकार मच गई। जहां ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी। एसपी गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

M Raja | dbn news | 11 Sep 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *