May 5, 2024

Viral हो रही है Jawan की शार्प शूटर लहर खान, कियूं मारी गोली health minister को!

0

जानकर बताते हैं कि फ़िल्म जवान का जलवा अभी तो शुरू भी नही हुआ है इसका जलवा कई हफ्तों तक रहने वाला है। ऐसे में फ़िल्म जवान की शार्प शूटर लहर खान वायरल हो रही है।

जवान’ की टीम की शार्प शूटर लहर खान, जिसने हेल्थ मिनिस्टर को मारी थी गोली और फिर फेर दिया काली के मनसूबों पर पानी

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने 4 दिन के अंदर ही 500 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाकर इतिहास रच दिया है। इस मूवी में उनके साथ नजर आने वाली 5 धाकड़ लड़कियों की भी मानो निकल पड़ी। एक ने तो भरी सभा में स्वास्थ्य मंत्री के सीने पर गोली दाग दी थी। और काली गायकवाड़ से अपने किसान पिता की मौत का बदला ले लिया था।

शाहरुख खान की मूवी ‘जवान’ में कल्कि का किरदार निभाने वाली लड़की का नाम लहर खान है। फिल्म में इनकी बहुत ही दर्दनाक कहानी दिखाई गई है। काफी अच्छा स्क्रीनस्पेस भी मिला है। इनके पिता किसान होते हैं, जो बैंक से लिया हुआ कर्ज नहीं चुका पाते हैं और ठेकेदारों और मैनेजरों की प्रताड़ना के कारण आत्महत्या कर लेते हैं। बाकी की कहानी आप फिल्म देखकर जानिए। फिलहाल इस लड़की के बारे में जानते हैं।

लहर खान का फिल्म में नाम कल्कि होता है। वह किसान की बेटी बनी हैं। उनकी ही कहानी से मूवी की शुरुआत होती है।

इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए इंटरव्यू में लहर खान ने शाहरुख खान की तारीफ की। बताया कि सेट पर एक्टर इस बात का ख्याल रखते थे कि सब खुश रहें। कोई टेंशन में न हो। वह सभी लड़कियों का ख्याल रखते थे और अंत में गर्मजोशी के साथ गले भी मिलते थे।

लहर खान का जन्म 4 जुलाई 1999 को हुआ था। ऐसे में उनकी उम्र 24 साल है।

लहर खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *