May 20, 2024

जैस्मीन भसीन को अस्पताल से मिली छुट्टी।अली गोनी पर भी जमकर लुटाया प्यार

0

जैस्मीन भसीन को अस्पताल से मिली छुट्टी।अली गोनी पर भी जमकर लुटाया प्यार

एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन हाल ही में अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने वहां से अपनी फोटोज शेयर भी की थीं। अपने फैन्स को उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट भी दी थी। मगर अब वो डिस्चार्ज होकर घर आ गई हैं। इसकी जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही अली गोनी का जिक्र किया है।

जैस्मीन भसीन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। बीते सालों में इन्होंने कई शोज कर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। मगर बीते कुछ दिन से जैस्मीन की तबीयत ठीक नहीं थी और वह अस्पताल में भर्ती थीं। इसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए फैन्स को दी थी। बताया था कि पेट में इनफेक्शन हो जाने का कारण वह अस्पताल में भर्ती थीं। लेकिन अब वो डिस्चार्ज हो गई हैं।

जैस्मीन भसीन ने बुधवार 11 अक्टूबर को अपने फैन्स के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया और उन्हें जानकारी दी कि 3 दिन अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई है। ‘बिग बॉस 14’ फेम एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बाय बाय अस्पताल। आशा है कि आपसे जल्दी मुलाकात नहीं होगी। पिछले तीन दिन बहुत मुश्किल और क्रिटिकल थे। लेकिन मैंने वापसी कर ली है। पहले से बेहतर और मजबूत हूं। इतना प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।’

इसके अलावा जैस्मीन ने अली गोनी की भी एक फोटो शेयर की है। उसमें उन्होंने उनकी तारीफ की है। लिखा है, ‘मेरी सबसे बड़ी ताकत, मेरे पार्टनर, मेरे सबसे अच्छे दोस्त अली गोनी मेरे साथ 24×7 रहे। मैं उनका भी जिक्र करना चाहूंगी।’ इसके साथ ही उन्होंने घर पहुंचकर एक और पोस्ट किया। जिसमें वह अपने दो पालतू कुत्तों के साथ बैठी हुई हैं। हालांकि इस दौरान उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उनका घर और जानवर दिखाई दे रहे हैं।

जैस्मीन के अलावा शहनाज गिल भी कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट थीं। उन्हें भी पेट का इनफेक्शन हो गया था। वह भी दो दिन रहने के बाद 10 अक्टूबर को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई थीं। उन्होंने अस्पताल से लाइव भी किया था। जिसमें अनिल कपूर ने उन्हें मुमताज बताया था। रिया कपूर उनसे मिलने के लिए भी गई थीं।

Desk|dbn news|mumbai|11 october 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *