May 3, 2024

PAK V/S SL: शाहीन अफरीदी की तेज गेंद का शिकार हुए सदिरा श्रीलंकाई खिलाड़ी समरविक्रमा

0

PAK V/S SL: शाहीन अफरीदी की तेज गेंद का शिकार हुए सदिरा श्रीलंकाई खिलाड़ी समरविक्रमा

कोलंबो: एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा बाल-बाल बच गए। पारी के 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर शाहीन अफरीदी के खिलाफ समरविक्रमा ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया था जिसमें वह पूरी तरह मिस कर गए और गेंद सीधे उनके हेलमेट पर जाकर लग गई। गेंद इतनी तेज की थी कि लगते ही बल्लेबाज जमीन पर बैठ गया।

समरविक्रमा के मुंह पर गेंद लगते ही डग आउट से फिजियो और डॉक्टर की टीम ने दौड़ लगाई तुरंत जरूरी उपचार किया गया। हालांकि इस दौरान अंपायर ने बल्लेबाज से पूछा कि वह ठीक हैं या नहीं, इस पर समरविक्रमा ने बल्लेबाजी को जारी रखने का फैसला किया। समरविक्रमा टीम के लिए अच्छे लय में लग रहे थे लेकिन वह 48 रन के स्कोर पर स्टंप आउट हो गए।

पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में समरविक्रमा चोट लगने के बावजूद डटे रहे हैं। हालांकि दुर्भाग्य से वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। समरविक्रमा ने 51 गेंद में 48 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके भी लगाए। इस दौरान उन्होंने कुशल मेडिंग को बेहतरीन साथ निभाया जिन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों के नाम में दम कर के रख दिया था।

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया यह मुकाबला भी बारिश के कारण प्रभावित रहा था। इस कारण मैच को 42-42 ओवर का कर दिया गया। मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन का स्कोर खड़ा किया था। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली।

रिजवान 73 गेंद में 86 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वहीं शफीक ने 69 गेंद में 52 रनों का योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और 2 छक्का जड़ा। इसके अलावा इफ्तिखार अहमद ने 40 गेंद में 47 रनों की दमदार पारी खेली।

M Raja | dbn news | 15 September 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *