April 28, 2024

विक्रांत सिंह राजपूत की नई भोजपुरी फिल्म ‘सौतन’ जल्द हो रही है रिलीज

0

विक्रांत सिंह राजपूत की नई भोजपुरी फिल्म ‘सौतन’ जल्द हो रही है रिलीज

विक्रांत सिंह राजपूत की नई फिल्म सौतन का ऐलान हो गया है। इस फिल्म में उनके अलावा कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे। खुद विक्रांत सिंह राजपूत ने सौतन की रिलीज डेट से लेकर कास्ट के बारे में बताया है।

भोजपुरी की कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके मशहूर निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और निर्देशक अजय झा एक बार फिर साथ में काम कर रहे हैं। और फ़िल्म ‘सौतन’ बना रहे हैं। इस नई भोजपुरी फिल्म में भोजपुरी के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत, संचिता बनर्जी और ऋतु सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

‘सौतन’ एक सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है, जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। फिलहाल ‘सौतन’ की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के लिए कई दिग्गज स्टार को अप्रोच किया गया, लेकिन विक्रांत सिंह राजपूत उन सब पर भारी पड़े और वे इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

सौतन’ में विक्रांत सिंह राजपूत का रोल क्या होगा, इसे लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। उन्होंने खुद बताया कि उनकी भूमिका बेहद खास होने वाली है। फिल्म में दो हीरोइनों के बीच उनका किरदार दर्शकों को खूब लुभाएगा। उन्होंने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत की है।

Desk|input |dbn news|05 October 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *